फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सम्मान निधि से वंचित किसानों को भी मिलेगा लाभ

Mon, 15 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
22 मई से चलेगा प्रधानमंत्री लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से वंचित किसान भी अब लाभ के हकदार हो सकते हैं। बशर्ते उन्हें 22 मई से चलने वाले विशेष प्रधानमंत्री लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान में आवेदन करना होगा। जांच में वह पात्रता पूरी करते होंगे तो उनके बैंक खाते में सम्मान राशि जाने लगेगी।
जानकारी के अनुसार, शासन ने पात्र किसानों को योजना के तहत संतृप्त करने के मकसद से ग्राम व न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि सम्मान निधि की किस्त भेजने से पहले पात्र किसानों के बैंक खाते को आधार से लिंक किया जाए। जिन किसानों ने पात्र होते हुए भी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है या छूट गए हैं, वे आवेदन कर सकते हैंं।
विज्ञापन

उप कृृषि निदेशक रामशिष्ट ने बताया कि 22 मई से जिले में प्रधानमंत्री संतृप्त करण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है, ताकि योजना के लाभ से वंचित किसानों को भी लाभ मिल सके।
विज्ञापन

...
प्रधानों को दी जाएगी योजना की जानकारी
ग्राम प्रधानों को योजना व प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी देने के मकसद से जिला पंचायत राज अधिकारी 22 मई को ग्राम प्रधानों के साथ जिले स्तर पर बैठक करेंगे। ग्राम प्रधान अपने स्तर से घर-घर सर्वेक्षण कर पात्र किसानों की सूची तैयार कराएंगे। गांव में लगने वाले शिविर की तिथि के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें