संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय केएमसी नर्सिंग काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय उपचारिका (नर्सेज) दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नृत्य, नर्सिंग पर आधारित नाटक, क्विज कंप्टीशन, फन गेम आदि में स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अभिषेक व उनकी टीम ने लेजी डांस किया तो वहीं राजनंदिनी ने किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, जीना इसी का नाम है...गीत गाकर सबका मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा व विशिष्ट अतिथि डॉ. सुप्रिया ने प्रशस्ति पत्र देकर नर्सिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ाया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अमिताभ ने कहा कि नर्सें अस्पताल की प्रमुख कड़ी हैं, जो बिना भेदभाव के सभी का उपचार करती हैं। मरीजों के साथ नर्स का व्यवहार उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देता है।
नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भानु प्रिया, डॉ. विश्वनाथ, डॉ. विकास, डॉ. अनामिका, डॉ. अन्वेंशिका, डॉ. विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। अस्पताल के सीईओ डॉ. एसएम रफ़ीक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।