महराजगंज। प्राकृतिक आपदा पर सरकार की तरफ से मिलने वाली क्षतिपूर्ति के लिए अब सिर्फ ऋणी किसान ही फसल का बीमा करा सकते हैं। 10 अगस्त तक जनपद में 52741 किसानों ने खरीफ की फसल का बीमा कराया है। किसी दैवीय आपदा पर फसल के नुकसान पर किसानों को सरकार की तरफ से क्षतिपूर्ति दी जाती है। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पहले बीमा कराना पड़ता है। इसमें ऋणी और बिना कर्ज वाले किसानों का बीमा होता है। ऋणी किसान वह हैं, जिनका बैंक से केसीसी बना होता है। बिना कर्ज वाले किसान वह होते हैं, जिनका केसीसी नहीं होता और वह जनसेवा केंद्रों से फसल का बीमा कराते हैं। 10 अगस्त तक दोनों प्रकार के किसानों को फसल बीमा कराने का समय था। इस अवधि तक जिले में 52741 किसानों ने बीमा कराया। जबकि पिछली बार आंकडा कम था। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फसल बीमा के लिए शासन की तरफ से एक बार फिर समय बढ़ाकर 25 अगस्त की गई है। गांव-गांव जागरूकता फैलाकर बीमा योजना से किसानों को जोड़ा है। संवाद