फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहर से लेकर सरहद तक आजादी का जश्न, फहरा तिरंगा

Sat, 17 Aug 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
 ध्वजारोहण करने के बाद तिरंगे को सलामी देते एसपी सोमेंद्र मीणा।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची रही। शहर से लेकर नेपाल सीमा तक लोग आजादी के जश्न में डूबे रहे। जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सपूतों को नमन किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुनय झा ने ध्वजारोहण किया। कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता एक अमूल्य धरोहर है। गोष्ठी को अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, पूर्व जेडी अभियोजन राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, एसडीएम प्रो. शिवाजी यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दूबे ने किया।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, एसडीएम शैलेंद्र गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ओएसडी जिलाधिकारी आरपी सिंह, एओ तानसेन प्रसाद मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कैंप कार्यालय पर झंडारोहण किया। जनपद के सभी पुलिस कार्यालय, थाने और चौकियों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से फरेंदा स्थाई आधारशिला वृद्धाश्रम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आश्रम में रहने वालों सम्मानित वृद्धजनों को फल व मिष्ठान का वितरण भी किया गया। शहर के विशप एकेडमी, आरके सनशाइन एकेडमी, कास्मोपाेलिटन स्कूल, डिवाईन पब्लिक स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, द मदर प्राइड स्कूल में ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें