फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएपी के लिए चक्कर लगा रहे किसान

Thu, 14 Nov 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चिउरहा साधन सहकारी समिति पर बुधवार को किसान खाद लेने के लिए उमड़ पड़े। इसमें ज्यादातर बगैर खाद लिए ही चले गए। प्रत्येक दिन किसानों को खाद के लिए इसी तरह परेशान होना पड़ रहा है। जबकि, विभाग की ओर उर्वरक भरपूर होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सहकारी समिति चिउरहा में खाद के लिए किसानों की भीड़ जुटी रही। किसान नरेश यादव ने बताया कि दो दिन से इधर उधर भटक रहा हूं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। चिऊरहा के गिरिजेश ने बताया कि समिति आया तो कतार में सबसे पीछे खड़ा रहा, दोपहर बाद तक नंबर नहीं आया। दो दिन से खाद के लिए परेशान हूं। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड मिठौरा में किसानों को डीएपी खाद को लेकर कड़ाके की ठंड के बीच मशक्कत करनी पड़ रही है। तीन दिन से ईंट, गिट्टी रखकर नंबर लगाने के बाद भी मायूसी हाथ लग रही है।
बुधवार को मधुबनी स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लग गई। दिनभर इंतजार करने के बाद भी डीएपी नहीं मिलने से दर्जनों किसानों को मायूसी हाथ लगी। मधुबनी निवासी चूल्हाई यादव कहना है गेहूं बुआई के लिए खेत में डालने के लिए डीएपी की आवश्यकता है। तीन दिन से भोर से लाइन लगाकर खाद का इंतजार करने पर मायूसी हाथ लग रही है। मधुबनी निवासी का कहना है तीन दिन से साधन सहकारी समिति मधुबनी पर डीएपी है, लेकिन वितरण में परेशानी हो रही है। मिश्रौलिया निवासी प्रभु गुप्ता, सुभाष गुप्ता, गजेंद्र चौधरी का कहना है वर्तमान समय में मधुबनी स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी उपलब्ध है। कई दिनों से केंद्र का चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार का कहना कि 96 समितियों के सापेक्ष 89 समितियों को खाद भेजी जा रही है। लापरवाही करने वाले समितियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें