फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद लेने गए किसान की सड़क हादसे में मौत, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति जड़ार पर गए थे उर्वरक लेने
विज्ञापन

फार्मर आईडी की फोटोकॉपी कराने के बाद लौटने के दौरान हुआ हादसा
भिटौली। साधन सहकारी समिति जड़ार पर उर्वरक लेने गए एक किसान की बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के राजमंदिर निवासी दयानंद विश्वकर्मा साइकिल से साधन सहकारी समिति जड़ार पर खाद लेने निकले थे। किसानों के अनुसार, दयानंद खाद काउंटर पर नंबर लगाने के लिए फार्मर आईडी की फोटोकॉपी कराने चौराहे पर चले गए। वह फोटो कापी कराकर लौट रहे थे कि तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण एंबुलेंस से दयानंद को सीएचसी परतावल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शारदा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे सुनील व पप्पू बाहर रहते हैं। पिता की मौत की जानकारी मिलने पर वह भी रोने बिलखने लगे।
इस संबंध में एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें