फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Sat, 03 Aug 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। ग्राम सभा कवलपुर के टोला हबीबगढ़ निवासी किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब चार बजे रियाजुद्दीन अपना खेत देखने गए थे। तभी उनके खेत में लगी पोल से लटक रहे तार में चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव को लेकर घर लौट आए और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें