फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिशन शक्ति के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
दिग्विजयनाथ इण्टरमीडिएट कालेज चौक बाजार में मिशन शक्ति के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हु
विज्ञापन
चौक बाजार। उत्तर प्रदेश शासन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के आदेश के अनुपालन के क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत विद्यालय में शक्ति मंच की स्थापना हुई। इसके साथ ही छात्राओं ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत ही आकर्षक रहा। छात्राओं ने नारी शक्ति के विविध रूपों का रोल निभाया, जिसमें पुलिस सेवा के अंतर्गत आंचल और अनामिका, झांसी की रानी बनी रागिनी और खुशी, खिलाड़ी के रूप में माधुरी और रोशनी, अधिवक्ता के रूप में ज्योति और प्रिया, चिकित्सक के रूप में अनुप्रिया तथा अंजलि, अध्यापिका के रूप में निधि तथा महिमा, सरस्वती माता के रूप में शोभा, दुर्गा जी के रूप में प्रतिभा मद्धेशिया तथा भारत माता के रूप में जय लक्ष्मी चौधरी ने शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम का संयोजन पूनम सिंह एवं सविता सिंह तथा संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने कहा कि मिशन शक्ति छात्राओं के सशक्तीकरण के लिए बहुत बड़ा मंच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें