फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेडिकल छात्र की तलाश के लिए कल गोरखपुर में धरना देंगे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहीद राजा हरिश्चन्द्र मल्ल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, बड़हलगंज, गोरखपुर के तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक वर्मा के लापता होने के दो महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बेटे की तलाश में भटक रहे परिजनों और शुभचिंतकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। परिजनों ने 16 जून को गोरखपुर स्थित गांधी प्रतिमा, टाउनहाल एवं कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड निवासी राजेश्वर वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा शहीद राजा हरिश्चन्द्र मल्ल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, बड़हलगंज में बीएचएमएस तृतीय वर्ष के छात्र है। 10 अप्रैल को वह कॉलेज से अचानक लापता हो गया था। परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से परिजन लगातार पुलिस और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

अभिषेक के मित्र नीरज, आदित्य, संस्कार, अमन, अजय और अमरनाथ ने बताया कि वह बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का है। पढ़ाई में उसकी विशेष रुचि है। वह अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहता है। दोस्तों के अनुसार, उसके अचानक गायब हो जाने की घटना ने सभी हैरान हैं।
विज्ञापन


अभिषेक के बड़े भाई ऋतिक वर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिषेक अधिकतर समय पढ़ाई में ही व्यस्त रहता था। वह कम लोगों से बातचीत करता था लेकिन परिवार और दोस्तों के प्रति उसका व्यवहार हमेशा अच्छा रहा। ऐसे में उसके अचानक लापता होने का कारण अब तक समझ नहीं आ रहा है।

संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि अभिषेक एक सरल और मिलनसार युवक है। दो महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द अभिषेक का पता लगाने की मांग की।

परिवार में अभिषेक सबसे छोटा है। उनकी बड़ी बहन अंजनी वर्मा की शादी हो चुकी है, जबकि बड़े भाई ऋतिक वर्मा हैं। बेटे के लापता होने के बाद मां रश्मणि देवी की तबीयत खराब हो गई है। परिजनों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी पीड़ा को समझते हुए अभिषेक की तलाश में तेजी लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें