फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को देख भड़के परिजन, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक-युवती पक्ष के लोगों को समझाने के लिए पुलिस चौकी पर काफी देर तक चली पंचायत
विज्ञापन

गोरखपुर के कुसमही जंगल क्षेत्र का निवासी है युवक, युवक का ननिहाल है युवती के गांव में
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला शुक्रवार को परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में शादी तब्दील हो गया। युवक गोरखपुर के कुसमही जंगल क्षेत्र का और युवती श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। युवक का ननिहाल इसी गांव में है। युवक के ननिहाल आने-जाने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात युवक युवती से मिलने गांव पहुंचा था। इसी दौरान युवती की मां ने दोनों को देख लिया। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद पुलिस चौकी ले आई।
विज्ञापन

पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में काफी देर तक पंचायत चली। इस दौरान युवती और युवक दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। वहीं युवती की मां ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से युवक और युवती के परिजन विवाह के लिए तैयार हो गए।

शुक्रवार को गांव के ही एक मंदिर में ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में दोनों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के दौरान युवक के माता-पिता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की भी काफी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। दोनों ने अपनी आपसी सहमति से विवाह किया है। दोनों पक्षों की बातचीत और सहमति के बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें