फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हत्या के विरोध में परिजनों ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
नौतनवा में लोगों ने किया जाम।  
विज्ञापन
बेटे के मौत के बाद बेसुध मां ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


बुझ गया परिवार का इकलौता चिराग, मां-बाप रोते-रोते हो जा रहे बेसुध
फरेंदा। क्षेत्र के मथुरानगर के फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी की मौत के विरोध में परिजनों ने फुलवरियां गांव के सामने हाईवे जाम कर दिया। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन माने और आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान गोरखपुर सोनौली हाईवे पर करीब आधा घंटा आवागमन बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मथुरानगर के फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी की हत्या के बाद परिवार का इकलौता चिराग भी बुझ गया। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत के बाद मां-बाप रो रोकर बेसुध हो जा रहे हैं। पिता इंद्रसेन कुछ दिन पूर्व ई-रिक्शा चलाकर गुजर-बसर कर रहे थे लेकिन तबीयत ठीक न होने के कारण इनदिनों घर पर ही रहते हैं। युवक मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहा था।
विज्ञापन


अरविंद चौधरी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक बेटी रिया अभी 11 महीने की है। पत्नी कविता की घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में चार बहनें जिसमें रंजू व संजू की शादी हो गई है। सोनी व रिंकू की अभी शादी नहीं हुई है। चारों बहनें भाई की मौत से स्तब्ध हैं। वह बार-बार भाई के शव देखकर दहाड़े मारकर रो रही हैं। मां तारामती चिल्ला-चिल्ला कर न्याय की गुहार लगा रही है। रोते-बिलखते हुए आरोपियों का नाम बता कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

अरविंद की मौत के बाद फुलवरियां गांव के सामने सड़क पर परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हो गए और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन माने और आवागमन शुरू हुआ। युवक के मौत से पूरा क्षेत्र गम में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

शव पर मिले कई जगह चोट के निशान
अरविंद चौधरी के शव पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। हाथ व पैर भी टूटे लग रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए रिपोर्ट के आधार पर हत्या का कारण बताने की बात कह रही है। साथ ही पुलिस ने मामले को हर पहलू से जांचने का आश्वासन दिया है।
वर्जन

युवक के मौत के मामले पांचों युवकाें के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।
-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें