फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गिरते तापमान से वायरल फीवर का प्रभाव बढ़ा, घट रहा प्लेटलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
खून जांच के बाद ही परामर्श दे रहे चिकित्सक
विज्ञापन


जिला अस्पताल में शुक्रवार 624 का उपचार
महराजगंज। जनवरी के आखिरी सप्ताह से घट रहा तापमान लोगों को वायरल फीवर का शिकार बना रहा है। वायरल अगर 10 दिन तक टिक रहा है तो प्लेटलेट्स घटा रहा है। 1.45 लाख तक प्लेटलेट्स मिलने की रिपोर्ट के बाद चिकित्सक प्रत्येक वायरल फीवर के रोगी को सबसे पहले खून जांच की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद ही दवा व हिदायत को लेकर जागरूक कर रहे। शुक्रवार 24 रोगी ओपीडी में पहुंचे जो लगभग सप्ताह भर से वायरल पीड़ित थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में 624 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी सर्दी, खांसी, त्वचा रोग के रहे। इसके अलावा 24 रोगी वायरल फीवर के रहे। इसमें ऐसे रोगी शामिल थे जिन्हें लगभग एक सप्ताह से बुखार पीछा नहीं नहीं छोड़ रहा। रोगियों की ब्लड रिपोर्ट देखकर डॉ. रंजन मिश्रा ने दवा का परामर्श व एहतियात के बारे में जानकारी दी। बताया कि पिछले 10 दिन से तापमान में आई कमी के कारण वायरल फीवर एक बार तेज हुआ है। इस बार के वायरल फीवर में रक्त प्लेट्स घट रहे। हलांकि अभी इसमें चिंताजनक स्तर के प्लेटलेट्स संख्या तो नहीं मिली लेकिन कुछ में 1.45 लाख तक प्लेटलेट्स मिले हैं। यह 1.50 लाख से 4.50 लाख सामान्यतः होती है। संख्या घटने की समस्या उन्ही रोगियों में मिल रही जिन्हें वायरल अधिक समय तक प्रभावित कर रहा। इसलिए ब्लड रिपोर्ट के आधार पर दवा परामर्श व एहतियात बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें