फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निचलौल में नकली खाद की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
निचलौल में नकली खाद की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
एक मकान में खाद बनाने की चल रही थी फैक्टरी, पुलिस, कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने छापा मार कर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। शहर स्थित एक मकान में नकली पोटाश खाद बनाने की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस, कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने नकली पोटाश खाद बरामद करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। टीम नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी को सील कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यहां बड़े पैमाने पर नकली खाद बनाने का काम चल रहा था। वहीं, टीम की इस कार्रवाई से आसपास के लोगों में घंटों अफरा-तफरी मची रही।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के टिकुलहिया मार्ग स्थित एक मकान में नकली पोटाश खाद बनाने की फैक्टरी चल रही है। सूचना राजस्व विभाग और कृषि विभाग को दी गई। उसके बाद संयुक्त टीम के साथ उक्त मकान पर छापा मारा गया। जहां पर जांच के दौरान पाया गया कि मकान में नकली पोटाश खाद बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

साथ ही इन्हें ब्रांडेड कंपनियों के नाम की बोरियों में पैक किया जा रहा था। फैक्टरी में 24 बोरी नकली पोटाश खाद बनाकर बोरी में पैक के अलावा सिलाई मशीन, आईपीएल प्रा०लि०, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, नमक, कलर, मोरंग, एक वाहन पाया गया। इस दौरान तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम जुईत और आकाश निवासी आजाद वार्ड निचलौल शहर तथा विनोद कुमार निवासी महाशय मुहल्ला बताया है।
तीनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव,जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन






मोरंग, रंग और नमक से बनाई जा रही थी खाद
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि छापामार टीम के साथ जब अंदर पहुंचे। तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। क्योंकि भारी मात्रा में मोरंग, रंग और नमक मिलाकर खाद बनाई जा रही थी। अंदर गोदाम में नकली खाद से भरी बोरिया भी बरामद की गईं। इन्होंने आगे कहा कि नकली खाद का प्रयोग करने से किसानों को भूमि बहुत जल्दी ऊसर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें