फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा डाक घर में रजिस्ट्रड चिठ्ठी भेजने की सुविधा बाधित

Sat, 23 Dec 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय डाक घर में आए दिन समस्याएं लगी रहती हैं। कभी सर्वर फेल, कभी कंप्यूटर खराब, लिफाफा नहीं पोस्टल आर्डर नदारद होने की बातें रोज सुनने को मिलती हैं। शुक्रवार को रजिस्ट्री डाक भेजने व पोस्टल आर्डर खरीदने वाले लौट गए। सिसवा के सेनानी नगर निवासी हरेंद्र यादव का कहना है सिसवा का डाकघर पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है। जरुरी रजिस्ट्री चिठ्ठी भेजने के डाक घर पहुंचा तो कर्मचारियों ने मशीन खराब होने की बात करने लगे अन्य कोई विकल्प न होने के कारण वापस होना पड़ा। डाकघर के बड़े बाबू मुख्तार अली ने बताया कि रजिस्ट्री वाली मशीन अचानक खराब हो गई है। अभी बनने में दो तीन दिन लग जाएगी। पोस्टल आर्डर के लिए विभाग को सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें