फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रसूता को भर्ती न करने पर सीएचसी अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 22 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने राजकीय चिकित्सालय नौतनवा में तैनात महिला चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। प्रसूता को भर्ती न करने के मामले में सीएचसी निचलौल अधीक्षक को स्पष्टीकरण जारी किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया राजकीय महिला चिकित्सालय नौतनवा में तैनात महिला चिकित्साधिकारी डॉ. सेफाली गुप्ता सोमवार को सुबह 9 बजे अस्पताल में अनुपस्थित थी। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए महिला चिकित्सक का उस दिन के वेतन को बाधित कर दिया है।
चिकित्सालय का कार्य दिवस प्रातः आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद चिकित्साधिकारी का निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहना राजकीय कार्यों में लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने निर्देश दिया कि वे अपना स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें