रसोइयों, बच्चों को आग से बचाव के तरीके बताए
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अग्निशमन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक और जूनियर विद्यालय धनेवा धनेई में बच्चों व रसोइयों को प्राकृतिक आपदा व आग लगने की दुर्घटनाओं से बचाव के तौर - तरीकों के बारे में जानकारी दी। टीम ने दुर्घटना के समय बचाव के तरीकों को बताकर बच्चों और रसोइयों को जागरूक किया।
अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि स्कूलों में आग लगने का एक ही स्थान है रसोइ घर अगर रसोइया जागरूक हो तो स्कूल में आग लगने की घटनाए नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय व्यक्ति को अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए, अगर आग लगती है तो बचाव के लिए उपाय करना चाहिए। उन्होंने घरेलु उपयोग की वस्तुओं से भी प्राकृतिक आपदा व आग से बचाव किया जा सकता है। अगर बिजली से आग लगे तो पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योकि इसमें विद्युत करंट से झटका लगने की संभावना बढ़ जाती है। रसोईयों को गैस सिलेंडर में लगी आग से बचाव के लिए जूट से बने बोरियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। स्कूल के शिक्षकों ने भी बच्चों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान धनेवा धनेई प्राथमिक व जूनियर स्कूल के बच्चे, शिक्षक,अग्निशमन विभाग के देवेंद्र पांडेय, अशोक आदि मौजूद थे।