फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की जांच और जैविक खेती के फायदे बताए

Mon, 10 Jun 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मिट्टी की जांच और जैविक खेती के फायदे बताए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लॉक सभागार में रविवार को जिले के खाद व बीज विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें मिट्टी की जांच की विधि के साथ ही जैविक खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। यह प्रशिक्षण प्रत्येक रविवार को सदर ब्लॉक सभागार में दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दुकानदारों की परीक्षा कराई जाएगी। 
विज्ञापन


प्रशिक्षक विनय कुमार ने बताया कि मिट्टी की जांच के बाद ही यह जानकारी हो पाती है कि उसमें किस पोषक तत्व की कमी, या किसकी अधिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बेहतर उपज प्राप्त होगी। एसएस उपाध्याय ने धान की उन्नत खेती करने के बारे में जानकारी दी। साथ ही बेहन व धान की फसल में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों के बारे में बताया। प्रशिक्षण में सुरेंद्र, नागेंद्र, ओमप्रकाश, सर्वेश गुप्ता, सुनील, अरविंद वर्मा, अशोक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें