फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वार्षिक खेल प्रतियोगिता में सेवियर हाउस का शानदार प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेवियर हाउस, स्कॉलर हाउस, सेक्रेट हाउस व सेंट हाउस की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकस्सी, डिस्कस थ्रो, बॉलीबाल,कबड्डी, खो-खो, रिले रेस व चेस में कांटे की टक्कर हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के कोच आलोक मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन कांटे की टक्कर में 400 मीटर सीनियर बालक दौड़ में अनूप यादव प्रथम,100 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में युवराज प्रथम व जूनियर बालिका वर्ग में शैल पूरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कबड्डी एवं बॉलीबाल में हरेंद्र कुशवाहा ने बाजी मारी। प्रबंधक एनबी पाल ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। वहीं प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान संरक्षक शकुंतला पाल, निदेशक चंद्रशेखर पाल, संजय सिंह, अफजल खान, शिवशंकर, भारती चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें