फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संविधान का पालन करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी

Mon, 27 Nov 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। संविधान का पालन करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उसकी ओर से प्रदत्त अधिकार व कर्तव्य को समझते हुए सभी लोगों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संविधान दिवस पर कर्मियों को शपथ दिलाते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कही। उन्होंने कहा कि सेवा क्षेत्र से जुड़ा होने की वजह से उनके लिए इसे मानना और भी जरूरी है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि सभी कर्मी संविधान में दी गई व्यवस्था के तहत अपने कार्यों को करें। विकास भवन परिसर में कर्मियों को शपथ दिलाते हुए जिला विकास अधिकारी करूणाकर अदीब ने कहा कि लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में संविधान की व्यवस्था का पालन करना सभी के लिए अहम है। ऐसे में हम सभी को अपने अधिकारों को जानना होगा। इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी मौजूद रहे। दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार मेंं संविधान दिवस को प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव व तुलसी प्रसाद ने केक काटकर मनाया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई। लेफ्टिनेंट शेषनाथ व डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

सभी थानों में भी मनाया गया स्थापना दिवस
जिले के सभी थाना परिसरों मं भी स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। प्रभारी निरीक्षकों व थाना प्रभारियों ने कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाते हुए उसकी महत्ता को बताने का कार्य किया। इसके साथ ही अन्य शिक्षण संस्थानों में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें