भारतभारी। नगर पंचायत के एक मैरिज हाल में सोमवार को भाजपा के तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारंभ हुआ। इसमें भाजपा डुमरियागंज और भनवापुर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आरंभ हुआ।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं राष्ट्रवादी चिंतक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ओर से प्रतिपादित एकात्म मानववाद आज भी भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली का मूल आधार है।