फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली में जाम में फंसीं चार एंबुलेंस, एक घंटे तक बजता रहा सायरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में जाम की समस्या अब मरीजों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार अपराह्न करीब 3:30 बजे रामजानकी मंदिर, कस्टम कार्यालय के पास दोनों तरफ से आ-जा रही कुल चार एंबुलेंस जाम में फंस गईं। करीब एक घंटे तक उनका सायरन बजता रहा।
विज्ञापन

इनमें नेपाल से मरीज लेकर भारत आ रही और गोरखपुर से मरीज को लेकर वापस नेपाल जा रही एंबुलेंस भी शामिल थीं। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं। इस दौरान चालकों ने लगातार सायरन बजाकर रास्ता देने की कोशिश की लेकिन वाहनों की भीड़ के कारण रास्ता साफ नहीं हो सका।
बताया जा रहा है कि एक एंबुलेंस नेपाल से गंभीर मरीज को लेकर गोरखपुर गई थी। वहां से रेफर किए जाने के बाद मरीज को लेकर वापस नेपाल लौट रही थी। इसी दौरान रामजानकी मंदिर के पास जाम में फंस गई। दूसरी तरफ नेपाल से गोरखपुर मरीज को लेकर जा रही तीन एंबुलेंस कस्टम कार्यालय और रामजानकी चौक के पास मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस रास्ते में फंसी रहीं। मौके पर यातायात संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं दिखा। जैसे-तैसे एंबुलेंस निकल सकीं। इस दौरान मरीजों के साथ ही परिजन की भी सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि पुलिसकर्मियों को लगा कर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया गया। जाम को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सजग व सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
आधी सड़क तक अतिक्रमण जाम की वजह
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर ठेला, फल-सब्जी की दुकानें और आधी सड़क तक जूस की दुकान जाम की बड़ी वजह हैं। सड़क के दोनों तरफ पटरियों के साथ मुख्य सड़क के हिस्से पर भी अतिक्रमण होने से रास्ता लगातार संकरा होता जा रहा है। इसका असर भारत-नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों, मालवाहक वाहनों और आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है। चार एंबुलेंस का एक घंटे तक जाम में फंसे रहना व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें