फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर चार दिन बाद भी पांच किमी तक वाहनों की कतार

विज्ञापन
सोनौली सीमा पर लगी ट्रकों की कतार।  
विज्ञापन
धीमी जांच व सीमित प्रवेश क्षमता के कारण बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

200 से अधिक मालवाहक वाहनों की निकासी के बाद भी पांच किमी तक लगा है जाम
सोनौली। धीमी जांच व सीमित प्रवेश क्षमता के कारण सोनौली सीमा पर चार दिन बाद भी पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी हुई है। यह हाल तब है जब 200 से अधिक मालवाहक वाहन इन चार दिनों की अवधि में नेपाल रवाना किए जा चुके हैं। इतने लंबी कतार के कारण नो-मेंस लैंड से लेकर नौतनवा-कुनसेरवा बाईपास तक सड़क किनारे ट्रकों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
सीमा पर ट्रकों का दबाव कम करने के लिए भारतीय कस्टम और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार वाहनों की निकासी कराई जा रही है। बुधवार की रात कस्टम और भंसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद 200 से अधिक मालवाहक वाहन नेपाल रवाना किए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रक चालक रमेश, दीपक, आदिल, अर्जुन बताते हैं कि हममें से कोई बलिया तो कोई देवरिया से है। कई ट्रक बहराइच और मेरठ से आए हैं। ट्रक चालक कहते हैं कि चार दिनों सड़क पर खड़े रहने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। भोजन, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के साथ ही वाहनों के लगातार खड़े रहने से डीजल की खपत भी बढ़ रही है। समय से माल की आपूर्ति नहीं हो पाने से ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय सीमा क्षेत्र में जाम की स्थिति को देखते हुए नेपाल भंसार अधिकारियों से वार्ता की गई है। वाहनों की निकासी तेजी से कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों और स्थानीय लोगों की बढ़ी मुश्किलें
मालवाहक वाहनों की लंबी कतार से सीमा क्षेत्र के स्थानीय लोगों और नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। सड़क पर ट्रकों के एक लेन में खड़े रहने से छोटे वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वाहनों की निकासी प्रक्रिया तेज कराने और यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है। सीमा पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी, कस्टम और सुरक्षा एजेंसियां लगातार वाहनों की निकासी में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें