फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीमार साथी का इलाज कराने पहुंची किन्नर, देर होने पर हंगामा

Wed, 29 Nov 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे किन्नर के एक साथी की तबीयत खराब हो गई। किन्नर उसे लेकर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचे। आरोप है कि वहां डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। इससे वह भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद डाॅ. अहसन अंसारी व वार्ड ब्वाय शमशेर ने इलाज शुरू किया तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

किन्नर सोनिया रानी ने कहा कि मेरे साथी रामशरन (18) की तबीयत खराब है। सुबह तबीयत खराब होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लेकर पहुंची। जहां अस्पताल बंद था और डॉक्टर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपने कमरे में सो रहे थे। चिकित्सकों को बुलाने के लिए काफी देर तक आवाज लगाता रहा, लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी देखने नहीं पहुंचा। लगभग एक घंटे के बाद एक स्वास्थ्य कर्मी आया और मेरे साथी को एक इंजेक्शन लगाया। लेकिन जब समय बीतने के बाद आराम नहीं हुआ तो साइन बोर्ड पर लिखे गए चिकित्सकों के नंबर पर फोन करके संपर्क किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। हंगामे के बाद एक चिकित्सक पहुंचा। उन्होंने कहा कि बाहर जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा।

मरीजों का हाल पूछने वाला कोई नहीं
किन्नर का साथी अब्दुल मोबिन का कहना है कि सरकार मुफ्त इलाज के लाख दावे करे, मगर सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों का हाल पूछने वाला कोई नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पर यही सब चल रहा है। आमतौर पर चिकित्सकों की मनमानी के चलते मरीजों को दवाएं नहीं मिल पाती है। लोग मायूस होकर निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन


यहां तक बोर्ड पर लिखे चिकित्सकों के नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब तक चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल पर नहीं पहुंचा। काफी देर तक अस्पताल के मेन गेट पर ताला लटका था।

-
इलाज के लिए भेजवाया गया
चौकी प्रभारी पनियरा अख्तर आलम का कहना है कि पीएचसी पनियरा पर किन्नर के द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। अल्ट्रासाउंड व इलाज के लिए दूसरे प्राइवेट नर्सिंग होम भेजवाया गया।


एक चिकित्सक को हल्की सी चोटें भी लगी
प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि आर्केस्ट्रा डांसर की तबीयत खराब थी जिसे इलाज के लिए एक किन्नर द्वारा अस्पताल पर लाया गया था। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डांसर का इलाज भी किया गया। इसके बावजूद भी हंगामा हो गया। इसमें एक चिकित्सक को हल्की सी चोटें भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें