फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रिश्तेदार बताकर 10 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार

Wed, 29 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। मंगलवार को दोपहर में पूर्वांचल बैंक पनियरा से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे एक बुजुर्ग को ठग ने रिश्तेदार बताकर रोक लिया। कहा कि पनियरा ब्लॉक परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मैं रहता हूं। हमें सौ-सौ रुपये के नोट दे दीजिए। इसकी बहुत जरूरत है। इसके बदले मैं अभी आवास पर जाकर आपको पांच- पांच रुपये का नोट दे दूंगा। उसके झांसे उन्होंने युवक को रुपये दे दिए।
विज्ञापन


रामसमुझ निवासी कमासिन ने युवक का काफी समय तक इंतजार किया, लेकिन वह रुपये लेकर नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। बैंक पर लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज चेक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें