फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुघली ईओ पर कार्रवाई की मांग की

Fri, 01 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
घुघली के सभासदों ने ईओ के खिलाफ ज्ञापन दिया। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
नगर पंचायत घुघली में अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोले सभासदों ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन दिया। घुघली के वार्ड नौ के सभासद मोहन जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक 29 मार्च को थी। जिसमें सभासद व सभासद प्रतिनिधि शामिल थे। सभासदों की तरफ से विकास के मुद्दे पर ईओ से पूछने पर उन्होंने सभासदों व उनके प्रतिनिधियों को अपमानित करते हुए बैठक से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


कहा कि मैं सर्वोच्च हूं। सभासदों से मेरा कोई लेना देना नहीं है। बैठक का बहिष्कार करते हुए ईओ के विरुद्ध धरने पर बैठ गए। कहा है कि अध्यक्ष ने ईओ को कई बार कहे कि आप सभासदों से बात करके उन्हें बैठक में बुला लीजिए। किंतु ईओ सभासदों से बात नहीं किए। पूर्व में भी सभासदों को अपमानित कर चुके हैं। विकास कार्य अवरुद्ध पड़ा है। इसके संबंध में शिकायत अध्यक्ष से की गई जिसमें अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से लिपिक को निलंबित करते हुए उल्टे 15 मार्च को सभासद व सभासद के प्रतिनिधियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। ईओ पर कार्रवाई करने की मांग  करने वालों में रजावती देवी, मंजू देवी, पप्पू यादव, अनुष्पा, गीता के अलावा तमाम सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें