गोरखपुर। मंडल के चार केंद्राें पर 18 जून को कक्षा छह में प्रवेश के लिए अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होगी। प्रधानाचार्य अजित सिंह ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 से एक बजे के बीच गोरखपुर के राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महाराजगंज और उदित नारायण इंटर कॉलेज कुशीनगर में होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिन्हें नहीं मिल सका है वह श्रम विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद