फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर बुधवार को दिन में करीब दो बजे अनियंत्रित बाइक से गिरने से दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से दोनों महिलाओं को मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेेवा निवासी शारदा 65, लालमती 55 व राकेश 20 के साथ बाइक पर सवार होकर फरेंदा की तरफ आ रहे थे। अभी पिपरामौनी के करीब पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। जिससे तीनों को गंभीर चोटे आई। सीएचसी बनकटी से लालमती व शारदा को रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना हरमंदिर खुर्द निवासी विजय 20 बाइक से गिर कर घायल हो गए। जिनका इलाज बनकटी में चल रहा है। संवाद