व्हाइट कोट समारोह में उपस्थित एमबीबीएस छात्र-छात्राएं।
महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कॉलेज कैंपस में एमबीबीएस 2025-26 बैच के छात्र-छात्राओं के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए सभी तरह की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन संस्था की ओर से किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि ग्रुप कमांडर आशीष सहाय ने सभी छात्र-छात्राओं को दैनिक नवाचार और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
मेडिकल कॉलेज के डीन प्रोफेसर डॉ. संकल्प द्विवेदी ने बताया कि व्हाइट कोट समारोह एक औपचारिक समारोह है जिसमें एमबीबीएस के नए छात्र अपनी चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत करते हैं। इस समारोह में छात्रों को एक छोटा सफेद को पहनाया जाता है जो चिकित्सा के क्षेत्र में उनके प्रवेश और जिम्मेदारी को दर्शाता है । 200 नव प्रवेशी एमबीबीएस के छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र चौधरी ने केएमसी के विजन मिशन के साथ टीचिंग एंड ट्रेनिंग के बारे में सभी को जानकारी। शांति फाउंडेशन के सीईओ डॉ. एसएम रफीक ने व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में डीन अकादमिक प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीएमडी नीरा चंद्रा, पवन शर्मा, डॉ. देव चंद्रा, स्वाति सिंह आदि मौजूद रहे।