फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रत्येक विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान एक से 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्कूल चलो अभियान-2026 की तैयारियों समीक्षा बैठक की गई
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्कूल चलो अभियान-2026 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से ड्रॉपआउट एवं कभी विद्यालय न जाने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहने पाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि आशा कार्यकर्ता तीन से पांच वर्ष के बच्चों की सूची संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र को उपलब्ध करा दें, ताकि इन बच्चों का नामांकन बाल वाटिकाओं में सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान झुग्गी–झोपड़ी, ईंट–भट्ठा मजदूरों के बच्चों और ड्रॉप आउट बच्चों को विशेष फोकस पर रखा जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करते हुए ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित कर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन हेतु प्रेरित किया जाए। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार ड्रॉपआउट बच्चों के नामांकन को लेकर भी 4 से 15 अप्रैल और 4 से 15 जुलाई तक दो चरणों में अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें