महराजगंज। वर्ष 2014 के एक मुकदमे में जमानत के लिए न्यायालय से समन आया तो विपक्षियों ने चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी जगदंबा देवी के घर घुसकर उनके बीमारी पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खजुरिया गांव की रहने वाली जगदंबा देवी की तहरीर के अनुसार, वर्ष 2014 का पुराना मुकदमा है। इसमें जमानत के लिए समन मारकंडे व उनके परिवार का आया था। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार की देर रात गोलबंदी करते हुए अखिलेश, दिग्विजय, अभय, ध्रुव उपाध्याय घर में घुस गए और गालियां देते हुए पिटाई कर दी। बेटे का पति ने बीचबचाव किया गया तो उनको जान से मारने का प्रयास किया। बेटे को चेहरे व गले में गंभीर चोट लगी है। उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। पति भी बीमार है, उनकी भी पिटाई कर दी। ग्रामीणाें ने बीच बचाव किया तो जान बची। आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दिए हैं।चौक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी अखिलेश पांडेय, दिग्विजय, अभय व ध्रुव उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।