फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो दिवसीय दौरे पर आएंगे प्रबुद्धजन, नागरिक समूहों से करेंगे जनसंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत शासन की ओर नामित प्रबुद्धजन कल से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। विभिन्न समूहों के साथ संवाद कर 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने की रूपरेखा तैयार करेंगे। नोडल अधिकारी व सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा के नेतृत्व में प्रबुद्धजनों की टीम जनपद के दो दिवसीय दौरे पर 15 सितम्बर और 16 सितंबरको रहेगी।
विज्ञापन

दो दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में प्रत्येक दिन 5-5 सत्र आयोजित किए जाएंगे। 16 सितंबर को जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत करमहा में ग्राम चौपाल से होगा। प्रबुद्धजन ग्रामीणों से वार्ता कर 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने का खाका तैयार करेंगे। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ डिग्री कॉलेज, चौक बाजार में प्राविधिक, तकनीकी और अन्य शैक्षणिक विधाओं के शिक्षकों और छात्रों से शिक्षा एवं डिजिटल नवाचार विषय पर जनसंवाद करेंगे। स्वास्थ्य, समाज कल्याण और कृषि, पशुधन व संतुलित विकास के क्षेत्र में हितधारकों से कलक्ट्रेट सभागार में वार्ता करेंगे।
दूसरे दिन प्रबुद्धजन नगर एवं ग्राम्य विकास, सुरक्षा व सुशासन, औद्योगिक विकास एवं पर्यटन विषय पर जनसंवाद करेंगे। इसके उपरांत जनपदस्तरीय अधिकारियों से वार्ता करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रबुद्धजन मीडिया से वार्ता करेंगे। प्रबुद्धजन शिक्षा व डिजिटल नवाचार पर शिक्षाविदों व छात्रों से स्वास्थ्य के विषय में भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसी प्रकार कृषकों, पशुपालकों, पर्यावरणविदों, उद्यमियों, मीडियाकर्मियों आदि से संवाद किया जाएगा। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण करने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाएगा। विजन डॉक्यूमेंट में तीन थीम- अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति और 12 सेक्टर कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रबुद्धजनों के साथ ही जनपद के लिए शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी अनुज कुमार झा, सचिव, नगर विकास एवं निदेशक, स्थानीय निकाय, उप्र प्रतिभाग करेंगे। नागेश्वर नाथ उपाध्याय (सेवानिवृत्त आईएएस), पंकज मिश्रा (सेवानिवृत्त आईएफएस), डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय और ओमप्रकाश सिंह को प्रबुद्धजन के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें