फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनाती को 249 ने दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में तैनाती के लिए साक्षात्कार लेते बीएसए व डॉयट प्राचार्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनाती को 249 ने दिया साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में पदस्थापन के लिए सोमवार को चार ब्लॉकों के कुल 249 शिक्षकों ने साक्षात्कार दिया जबकि 33 अनुपस्थित रहे। अवशेष आठ ब्लॉकों के शिक्षकों का साक्षात्कार 18 व 19 सितंबर को होगा। साक्षात्कार व लिखित परीक्षा के अंक को जोड़कर मेरिट बनाने के बाद शिक्षकों का पदस्थापन कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पदस्थापन के लिए हुई लिखित परीक्षा में 895 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से 28 शिक्षक साक्षात्कार के लिए अर्ह नहीं हो पाए। अवशेष 867 शिक्षकों को साक्षात्कार के लिए ब्लॉकवार निर्धारण करते हुए तीन दिन तक बुलाया गया है। पहले दिन सोमवार को पनियरा, सदर, परतावल व फरेंदा ब्लॉक के कुल 282 शिक्षकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इनमें से 249 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के लिए बनाई गई समिति में डॉयट प्राचार्य रवींद्र सिंह, बीएसए जगदीश शुक्ला, बीईओ परतावल श्यामसुंदर पटेल व अंग्रेजी के एक प्रवक्ता को शामिल किया गया है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि पहले दिन कुल 249 शिक्षकों ने साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें