फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ी,15 पर्चे दाखिल

Tue, 04 Sep 2018 12:52 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ी,15 पर्चे दाखिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 9 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन करने वालों की संख्या 15 हो गई है। रविवार को नामांकन के पहले दिन कुल 6 दावेदारों ने पर्चा भरा था। नामांकन के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। उधर, नामांकन के दौरान कॉलेज परिसर व आसपास काफी संख्या पुलिस पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए सीमा गुप्ता, सूरज कुमार और सुग्रीव ने पर्चा दाखिल किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए विकास यादव और विध्नेष पांडेय ने नामांकन दाखिल किया है। संयुक्त मंत्री के लिए राहुल कन्नौजिया ने  पर्चा दाखिल किया है। कार्यकारिणी में कला संकाय स्नातक प्रतिनिधि के लिए दीपक उपाध्याय व रमेश कुमार एवं कला संकाय स्नातकोत्तर प्रतिनिधि के लिए रविन्द्र कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मंदीप पटेल, अरविन्द गौतम और आलोक रंजन दूबे ने पर्चा दाखिल किया था। महामंत्री पद के लिए नीरज कुमार अग्रहरि और राहुल कुमार आर्य तथा संयुक्तमंत्री के लिए मनीश कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया था। प्राचार्य डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी सहयोगियों के साथ नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने पुलिस एवं अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मसले पर बात की। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा उसी दिन पुलिस जांच के लिए भेजी जायेगी। चार सितंबर को ही दोपहर 12 से 2 बजे के बीच में नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन  शाम चार बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 10 सितंबर को सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना एवं विजयी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें