फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर पुल निर्माण के लिए धरना 

Sat, 21 May 2016 12:08 AM IST
maharajganj 
विज्ञापन
श्रीनगर पुल निर्माण और ताल के सुंदरीकरण की मांग को लेकर धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फरेंदा-नौतनवा के मध्य स्थित ग्राम पंचायत इलाहबास के श्रीनगर जर्जर पुल के निर्माण और ताल के सुंदरीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को भाकियू नेता और जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में गांव में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इससे पूर्व लोगों ने मोहनापुर चौराहे से बहादुरी बाजार तक जुलूस निकाला। 
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए सुरेश चंद साहनी ने कहा कि अंग्रेजों के शासन काल में बना श्रीनगर का पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर इससे आते-जाते हैं। जनप्रतिनिधियों और अफसरों से कहने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। 

रवीन्द्र जैन और युवा नेता दिग्विजय सिंह चौधरी ने कहा कि पुल के बन जाने से हजारों लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जुगानी जायसवाल, मोहन प्यारे, जिला पंचायत सदस्य  गयासुद्दीन, जितेंद्र शर्मा, रामसेवक जायसवाल, ओमप्रकाश मौर्य आदि ने भी धरने को संबोधित किया। संचालन जितेन्द्र आर्य उर्फ कवि ने किया।                 
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम प्रधान अब्दुल ओहाब, अवधेश वर्मा, संतोष  कुमार, बालिकरन चौधरी, राजू मौर्य, खजांची, संत रामदास, रामदीश, रामअचल, श्याम सुन्दर साहनी आदि लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें