फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इस्राइल में रोजगार के अवसर, जाने के लिए कराएं पंजीकरण

Thu, 26 Sep 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। इस्राइल में देश के निर्माण श्रमिकों को रोजगार के अवसर हैं। इसके लिए भारत सरकार और इस्राइल सरकार के बीच अनुबंध हुआ है। इसके लिए एनएसडीसी क्रियान्वयन संस्था नामित की गई है।
विज्ञापन

एनएसडीसी (नेशनल स्कील डब्लपमेंट कार्पोरेशन) की ओर से पीआईवीए (पापुलेशन इमिग्रेशन एंड बाॅर्डर अथारिटी) के साथ समन्वय स्थापित करते हुए फेमवर्क, शटरिंग, कारपेंटर, आदि के निर्माण श्रमिकों को इस्राइल भेजे जाने की कार्रवाई की जानी है। जिला सेवा योजन विभाग के मुताबिक निर्माण कार्यों के लिए इस्राइल जाने वाले इच्छुक श्रमिकों का सेवा योजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

जिला सेवायोजना अधिकारी ईशान प्रकाश के मुताबिक इसके लिए 25 से 45 वर्ष के आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास कम से कम तीन साल की वैधता पासपोर्ट होना जरूरी है। श्रमिक संबंधित ट्रेड में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव रखता हो और इस्राइल में पूर्व में कार्य न किया हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस्राइल में श्रमिकों को भेजने से पहले जनपद स्तर पर प्री स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। यह टेस्ट सामान्य अंग्रेजी भाषा ज्ञान से संबंधित होगा। प्री स्क्रीनिंग टेस्ट आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य और जिला रोजगार सहायता अधिकारी के द्वारा लिया जाएगा। इसके बाद श्रमिक जिस ट्रेड से संबंधित होगा उसे उस ट्रेड की ट्रेनिंग जनपद के आईटीआई में दी जाएगी।

प्री स्क्रीनिंग में उत्तीर्ण प्रमाणपत्र प्राप्त श्रमिकों का इस्राइल की ओरसे प्रोफेशनल टेस्ट लिया जाएगा। इस टेस्ट में उत्तीर्ण श्रमिकों का वेरिफिकेशन और मेडिकल की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें