महराजगंज। मिशन रोजगार के तहत विभागों द्वारा लोगों को दिए गए रोजगार जानकारी मांगी गई है। रोजगार का डाटा विभाग अपने आईडी से रोजगार संगम पोर्टल पर माह की पांच तरीख तक फीड करेंगे। जिससे शासन को विभागों से दिए गए रोजगार की सही जानकारी मिल सकेगा। सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी अनुनय झा ने विभागों को रोजगार का डाटा देने के लिए निर्देश दिया है। विभागों को अपने आईडी से rojgaarsangam.up.gov.in पर फीड करना है। यह डाटा प्रतिमाह 5 तारीख तक वेबसाइट पर फीड किया जाना है। उन्होंने बताया कि विभागों द्वारा नियमित भर्ती, संविदा आउट सोर्सिंग भर्ती की जानकारी देनी है, इसके अलावा कार्यालयों द्वारा प्रदान किए गए स्वतं रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, मानव दिवस कार्य, अप्रेंटिस की जानकारी भी पोर्टल पर देनी होगी। इस डाटा को रोजगार कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी के पास प्रस्तुत किया जाएगा। संवाद