महराजगंज। दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना ग्रामीण के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से किया जा रहा है। सभी ब्लाॅकों के लिए समय सीमा भी तय कर दी गई है। 19 फरवरी को सदर, घुघली, मिठौरा ब्लाॅक, 23 फरवरी को निचलौल व सिसवा ब्लाॅक, 26 फरवरी को धानी, बृजमनगंज, फरेंदा ब्लाॅक, 29 फरवरी को परतावल व पनियरा ब्लाॅक व तीन मार्च को लक्ष्मीपुर व नौतनवा ब्लाॅक में आयोजन किया जाएगा। संवाद