महराजगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं बुधवार को 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी हुई। मदरसा शिक्षा परिषद की कुल 4137 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से दोनों पालियों मे कुल 158 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे एवं द्वितीय पाली दो बजे से पांच बजे तक संपन्न हुई। प्रथम पाली में मुंशी, मौलवी एवं द्वितीय पॉली में आलिम व फाजिल की परीक्षाएं आयोजित की गई।
प्रथम पॉली में सेकेंडरी हाईस्कूल समक्ष मुंशी/ मौलवी की परीक्षा में 2228 पंजीकृत छात्रों में दोनों केंद्रों पर 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट समक्ष आलिम मे 625 पंजीकृत छात्रों मे 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीए के समक्ष कालिम की पंजीकृत में 850 पंजीकृत छात्रों में 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। फाजिल की परीक्षा में पंजीकृत 249 परीक्षाथियों में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीटीवी कैमरे लगे हैं। परीक्षाकेंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा दो दिनों मे कुल 878 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।