फरेंदा। कस्बे के जायसवाल अतिथि भवन में शुक्रवार की देर रात चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सभी अतिथियों ने समाज की मजबूत करने और समाज को आगे ले जाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
संस्थापक अशोक जायसवाल ने बताया कि चुने गए पदाधिकारियों में दूधनाथ जायसवाल अध्यक्ष, शंकर जायसवाल उपाध्यक्ष, संजय जायसवाल महामंत्री, संजय जायसवाल, कृष्ण कुमार, जनक किशोर, बृजेश जायसवाल, संतोष जायसवाल मंत्री, कोषाध्यक्ष संजय व संगठन मंत्री मनीष कुमार, दीपक जायसवाल, मुरलीधर जायसवाल को मीडिया प्रभारी आदि पदाधिकारी चुने गए। युवा कार्यकारिणी में संदेश जायसवाल अध्यक्ष, आदित्य जायसवाल उपाध्यक्ष, मुकेश जायसवाल महामंत्री, आकाश जायसवाल, कृष्णा, गुलशन, बृजेश मंत्री, अमित जायसवाल, आशुतोष को संगठन मंत्री चुना गया।