फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को नेहरू नगर में आयोजित बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, विद्यालय प्रबंधकों और मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर समर्थन जुटाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाता सूची के आधार पर संपर्क अभियान चलाने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के निर्देश दिए। पंकज चौधरी ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। कार्यकर्ता आपसी समन्वय और पूरी सक्रियता के साथ मतदाताओं तक पहुंचें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को शिक्षकों के बीच पहुंचाने पर जोर दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का अध्ययन कर प्रत्येक शिक्षक मतदाता से संपर्क करने तथा बूथ और मंडल स्तर पर समन्वित प्रयास करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाएं। संगठनात्मक समन्वय के साथ चलाया गया संपर्क अभियान चुनाव को मजबूती देगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री मधुर सिंह, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें