फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एमडीएम की शुद्धता पर जोर, एप्रन व हैंडग्लब्स लगाकर ही खाना बनाएंगी रसोइया

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निर्देश जिले में प्रभावी
विज्ञापन


निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में तैनात 5067 रसोइया अब एप्रन व हैंडग्लब्स लगाकर ही एमडीएम तैयार करेंगी। ड्रेस कोड के अनुपालन के लिए राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, जनपद में 1500 परिषदीय स्कूलों में 2 लाख बच्चे नामांकित। इन्हें एमडीएम तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए 5067 रसोईया तैनात हैं। अब सभी परिषदीय विद्यालयों में रसोइयों के लिए यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। शासन की ओर से रसोइयों के यूनिफॉर्म के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन अब तक इसके अनुपालन की अनिवार्यता नहीं थी। नए निर्देश क्रम में अब निर्धारित ड्रेस के बिना भोजन बनाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



एमडीएम के जिला समन्वयक की ओर से प्रत्येक विद्यालय में दो से चार रसोइयों की तैनाती की गई है। शासन ने इसके कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। रसोइयों को भूरे रंग की साड़ी, एप्रन और हेड कैप पहनकर ही भोजन बनाना होगा। साथ ही भोजन तैयार करते समय स्वच्छता के सभी मानकों का पालन करना होगा। अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से नियमित रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन



वर्जन



सभी विद्यालय को निर्देश दिए गए हैं कि रसोइयों से निर्धारित यूनिफॉर्म में ही भोजन तैयार कराया जाए। निरीक्षण के दौरान यदि कोई रसोइया बिना ड्रेस के भोजन बनाते हुए पाया गया या विद्यालय द्वारा यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।

-सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें