महराजगंज। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने पर जोर दिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने जिले में यूपी बोर्ड द्वारा संचालित 112 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों, वाह्य व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। नकलविहीन सूचितापूर्ण परीक्षा को सफल कराएं। कहा कि समस्त कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा में लगे अन्य कर्मियों के मोबाइल फोन मुख्य प्रवेश द्वार पर अथवा उसके निकट कही रखने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। संवाद