फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका

Sat, 02 Mar 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में बेहतर सुविधाएं देने का अधिकारी दावा करते हैं, लेकिन शास्त्रीनगर व विस्मिल नगर मोहल्ला उनके दावे की पोल खोल रहे हैं। यहां पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को संक्रामक बीमारी फैसले की आशंका सता रही है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका कार्यालय के पीछे होकर चिऊरहा जाने वाली सड़क बदहाल है। इस पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। संभलकर न चला जाए तो दुर्घटना होनी तय रहती है। इससे होकर जाने में लोगों को परेशानी होती है। इस रोड पर सिर्फ यही समस्या नहीं है। कहीं-कहीं पथ प्रकाश भी खराब है, इससे अंधेरा रहता है। इधर से रात में जाने पर सबसे अधिक परेशानी होती है।
सड़क पर दो स्थानों पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। इसके बीच से होकर जाना पड़ता है। बच्चे इधर से जाते हैं तो गिरकर उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। नाली जगह-जगह टूटी है। सड़क के अलावा खेत में भी पानी गिरता है। मोहल्ले के लोगों की माने तो समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार जिम्मेदारों से कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें