रेल मंत्रालय यात्री सुविधा समिति ने आनंदनगर का जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। रेल मंत्रालय यात्री सुविधा समिति नई दिल्ली की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने पर विशेष जोर देने की बात कही।
टीम में अशोक शुक्ला, रिचा पांडेय व अभिजीत दास आदि स्टेशन पर पहुंचे। यात्री शेड कम होने के कारण बरसात सहित अन्य मौसम में यात्रियों की समस्या को देखते हुए उसे बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही। यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था का हाल जाना। टीम के सदस्य अशोक शुक्ला ने बताया कि आनंदनगर महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से रोजाना हजारों यात्री आते हैं। उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाय।
उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसी भी यात्री को कोई दिक्कत न हो। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी, मोहम्मद यूनूस, लोकेश कुमार, इसरार अहमद, प्रवीन चौधरी, जितेंद्र कुमार,रमाकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
...
यात्री सुविधा के लिए सभासद ने सौंपा ज्ञापन
यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए सभासद रिषी चौरसिया ने छह सदस्यीय टीम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि रेलवे गेट संख्या 30 बी प्रेम मंदिर क्राॅसिंग पर ओवरब्रीज की स्वीकृति, प्लेट फार्म नंबर एक व दो पर छाजन का बढ़ाया जाय।