फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सात गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

लेहड़ा बाजार (महराजगंज)। बृजमनगंज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र में अगर कहीं फाल्ट होता है तो उसे ठीक करने में विद्युत निगम के कर्मी 24 घंटे गुजार देते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र के करीब आठ गावों में विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से ठप है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

विरेन्द्र यादव, सुदर्शन चौरसिया, दुर्गादिन मिश्रा, महेश शर्मा, बबलू चौरसिया, हरिद्वार, शहादत, श्यामलाल, अरुण वर्मा, गुलाम हैदर आदि ने बताया कि बृजमनगंज फीडर पर जब भी कोई मामूली फाल्ट होता है, तो उसे ठीक करने में विद्युत निगम के कर्मी रुचि नहीं लेते हैं। फाल्ट होने से फुलमनहा, नायनसर, शिवपुर, दुर्गापुर, लेहरा, विशुनपुर अदरौना गांव में आपूर्ति ठप है। लोगों ने कहा कि अगर जल्दी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आन्दोलन होगा। इस संबंध में फरेंदा एक्सइएन आर के गौतम ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण कहीं फाल्ट हुआ है। लाइन मैन फाल्ट ढ़ूंढ़ने में लगे हैं। जल्दी ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें