महराजगंज। घुघली उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। रात में बिजली न होने व लोवोल्टेज के कारण पंखा भी नहीं चलता है। बिजली के उपकरण भी लोवोल्टेज के कारण खराब हो रहे हैं। गर्मी व बरसात में प्रत्येक गांवों, शहरों में बिजली की खपत बढ़ गई है। कम पाॅवर का लगा ट्रांफाॅर्मर ट्रिप कर जाता है। बिरैची निवासी सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गो, बच्चों को है। अवर अभियंता संदीप यादव ने बताया कि लोकल फॉल्ट जर्जर तारों की वजह से समस्या हो रही है। संवाद