फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 6.95 करोड़ से बनेगा बिजली उपकेंद्र, बिजली व्यवस्था में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के खेम पिपरा गांव में 6 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पूजन-अर्चन के बाद इसकी आधारशिला रखी। उपकेंद्र के निर्माण से खेम पिपरा सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि बिजली घरेलू जरूरतों के साथ कृषि, शिक्षा, व्यापार और रोजगार का भी प्रमुख आधार है। खेम पिपरा में लंबे समय से विद्युत उपकेंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके बनने से बिजली वितरण व्यवस्था मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि बेहतर बिजली आपूर्ति से किसानों को सिंचाई, विद्यार्थियों को पढ़ाई और छोटे कारोबारियों को अपने कामकाज में सहूलियत मिलेगी। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इस दौरान अवर अभियंता संजय कुमार गौड़, प्रमुख वेद शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अभय बहादुर सिंह, विजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रिगेश गुप्ता, पूर्व प्रधान अजय पटेल, राम आशीष, प्रधान कुंदन वर्मा, सुग्रीव पांडेय, रानू द्विवेदी, प्रधान चेतन वर्मा और योगेंद्र नायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें