फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली निगम का दावा, 336 मीटरों की जांच में सही मिली रीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। जिले में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच बिजली विभाग ने बड़ा दावा किया है। विभाग के अनुसार जिले में अब तक 96,615 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनके साथ 7,247 चेक मीटर भी स्थापित किए गए हैं। विभाग ने बताया कि जांच के दौरान 336 चेक मीटरों की रीडिंग का उपभोक्ताओं के घर जाकर सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग का कहना है कि जनपद में लगाए गए स्मार्ट मीटर तेज नहीं चल रहे हैं और इनमें वास्तविक विद्युत खपत के अनुसार ही ऊर्जा का मापन हो रहा है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि चेक मीटरों की जांच का कार्य अभी लगातार जारी है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी को अपने परिसर में लगे स्मार्ट मीटर के तेज चलने की शिकायत है, तो वह संबंधित खंड कार्यालय में लिखित अनुरोध देकर चेक मीटर लगवा सकता है।
अधीक्षण अभियंता वाई पी सिंह के अनुसार प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलवाने के लिए पहले निगेटिव बैलेंस की पूरी धनराशि जमा करनी होगी। निगेटिव बैलेंस रहने की स्थिति में प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें