फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फिर से जांच पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने अपर आयुक्त से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार
विज्ञापन

जांच में लीपापोती कर प्रधान को बचाने का प्रयास का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के ढेसो गांव में विकास कार्यों के नाम पर हुई धांधली के मामले में ग्राम प्रधान का खाता सीज कर दिया गया है। जिस मामले में विभाग के जिम्मेदार फिर से जांच करने के निर्देश देकर ग्राम प्रधान को बचाने का प्रयास कर रहे है। इस मामले में गांव के रहने वाले रामेश्वर साहनी ने शनिवार को अपर आयुक्त से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


अपर आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में रामेश्वर साहनी ने कहा है कि 21 दिसंबर 2022 के शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से गांव में हुए विकास कार्यों की दो बार जांच कराई गई। जांच के दौरान विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग पाया गया। इस मामले में 24 अगस्त 2023 को ग्राम प्रधान की खाता को सीज कर दिया गया। जबकि उपायुक्त (श्रम रोजगार) इस प्रकरण में फिर से जांच के लिए बगैर पीड़ित को कोई सूचना दिए ही एक पत्र जारी कर दिया गया है। ऐसे में जांच के नाम पर लीपापोती कर दोषी ग्राम प्रधान को विभाग के जिम्मेदार बचाने का प्रयास कर रहे है। फिर से जांच पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें