फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उमस भरी गर्मी में शहर से लेकर गांव तक हो रही विद्युत कटौती के चलते लोगों की बढ़ गई है। शहर में रविवार को सुबह करीब 10 बजे बिजली कटी तो अपराह्न तीन बजे आई। इस बीच उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर के धीरज, बब्लू, मनोज गोलू आदि का कहना था कि शहर में बिजली की आंख-मिचौली हर रोज शुरू हो जाती है। रात के समय में भी बिजली की कटौती से परेशानी हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी गर्मी से लोग बेहाल रहे। कभी लोग विद्युत निगम के अधिकारियों को कोसते तो कभी मोबाइल पर फोन कर बिजली आने की जानकारी ले रहे थे। अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि बीते दिनों आई आंधी के कारण जिले के कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति सेवा प्रभावित हुई है। रविवार को बैकुंठपुर पावर हाउस में 63 एमवीए ट्रांसफार्मर में कार्य कराए जाने के लिए कुछ समय तक बिजली की कटौती हुई थी। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

-------------------
42 घंटे बाद मिली बिजली तो लोगों ने राहत की सांस ली
ठूठीबारी। क्षेत्र के लोगों को रविवार को दोपहर में 42 घंटे बाद जब बिजली मिलीं तो राहत की सांस ली। शुक्रवार की शाम आई आंधी में बिजली के पोल पर पेड़ टूट कर गिर गए थे। जिससे निचलौल से लेकर ठूठीबारी तक लगभग दो सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से अंधेरा था। वहीं बारिश के बाद तेज धूप होने से उमस के साथ गर्मी बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह निचलौल एसडीओ उपेन्द्र नाथ चौरसिया के नेतृत्व में विद्युत निगम के कर्मचारियों की टोली फाल्ट ढूंढने में जुट गई। साथ ही गिरे पोल को भी ठीक कर दिया गया। इस बीच करीब 42 घंटे बाद बाद रविवार को दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में निचलौल एसडीओ उपेन्द्र नाथ चौरसिया ने बताया कि आंधी में पतरेंगवां मार्ग, पकड़ी रोड, चौक रोड, मउपाकड़, सिंदुरिया पेट्रोल पंप के पास हाईटेंशन तार व बिजली के पोल पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गया था। उसे हटवाकर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें